धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में हड़कंप, भारतीय जासूसों की हो रही तलाश

धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) के सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में भारतीय जासूसों की तलाशी की जा रही है। आइए जानते हैं आखिर सच क्या है?
धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की चर्चा चारों तरफ है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से छोड़ा गया धुरंधर नाम का तीर सीधे पाकिस्तान के सीने पर लगा है। फिल्म में एक भारतीय जासूस को दिखाया गया है, जो पाकिस्तान गया था। यह कराची के ल्यारी इलाके में खतरनाक अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है और पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर देता है। फिल्म में जासूस का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है, जिसका नाम हमजा अली मजारी है।
धरंधर द रिवेंज फिल्म से पाकिस्तानियों में हड़कंप मच हुआ है। पाकिस्तानी नेता से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फिल्म को झूठ और भ्रामक बता रहे हैं। पाकिस्तान कभी नहीं मानता है कि उसने आतंकियों पाला है और पाकिस्तान सेना भी आतंकियों से कम नहीं है। धुरंधर द रिवेंज के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि धुरंधर का प्रभाव है कि वहां स्थानीय पुलिस कराची के ल्यारी में गली-गली भारतीय जासूस खोज रही है। आइए जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि कराची की पुलिस अब हमजा को खोज रही है। पूरा पाकिस्तान नशे का शिकार है। उसने यह भी दावा किया है कि धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में दहशत फैल गई है। अब स्थानीय पुलिस ल्यारी की हर गली में भारतीय जासूसों को खोज रही है।
आखिर क्या सच है?
अगर पाकिस्तान में जासूसों की तलाशी भी हो रही होगी, तो ऐसे ऑपरेशन सीक्रेट होते हैं, क्योंकि जासूसों को पकड़ना आसान काम नहीं है। वह लोगों के बीच रहकर भी जासूसी करते हैं और उन्हें कोई आसामी से पहचान नहीं पाता।
बता दें कि यह वायरल वीडियो नए नहीं है। माना जा रहा है कि वीडियो कराची में पुलिस के एक पुराने ऑपरेशन का है। हो सकता है कि यह ल्यारी इलाके का हो। ऐसे ही वीडियो 2025 में भी वायरल हुए थे, जिनमें रूटीन चेकिंग दिखाई गई थी।
वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस लोगों को पकड़ रही है। कुछ वीडियो में पुलिस लोगों को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर ले जा रही है। वीडियो में एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि लोग रात में चोरी करते हैं और दिन में नशा करके सो जाते हैं।





