धर्मात्मा के खलनायक का सौतला बेटा सिनेमा से रहा दूर, इस फील्ड में पिता का नाम कर रहा है रोशन

हिंदी सिनेमा के बेस्ट विलेन एक्टर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेता सुधीर (Sudhir) का नाम जरूह शामिल होगा जिन्होंने धर्मात्मा (Dharmatma) और शान जैसी कई मूवीज में खलनायक की भूमिका निभाई थी। आज उनका सौतेला बेटा (Sudhir Step Son) फिल्म लाइन छोड़ इस फील्ड में पिता का नाम रोशन कर रहा है।

अभिनेता सुधीर यानी भगवानदास मूलचंद लुथरिया हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ एक्टर रहे थे। 1960 से लेकर 2009 तक बॉलीवुड फिल्में में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले सुधीर ने नेगेटिव कैरेक्टर में अपनी धाक जमाई थी। फिरोज खान की धर्मात्मा और अमिताभ बच्चन की शान जैसी मूवीज में उन्होंने बतौर खलनायक सिल्वर स्क्रीन पर अपनी कमाल की एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

एक्टर सुधीर का एक सौतेला बेटा भी है, जिसने सिनेमा से दूरी बनाई रखी और एक अलग फील्ड में अपने पिता का नाम रोशन किया। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं और क्या काम करता है।

सुधीर का सौतेला बेटा कौन?
हिंदी सिनेमा में नेगेटिव कैरेक्टर में साइड रोल निभाने के लिए सुधीर को काफी लोकप्रियता मिली थी। स्क्रीन पर उनको देखकर हर कोई डर जाता था, क्योंकि वह विलेन की भूमिका को इतने शानदार तरीके जो पेश करते थे। सुधीर ने करियर पर पीक के दौरान शैला रे संग शादी रचाई थी, जिनकी पहली मैरिज खास नहीं चली। हालांकि, शैला पहले से ही एक बच्चे की मां थीं और उसका नाम अशोक बैंकर है।

इस तरह से अशोक एक्टर सुधीर के सौतेले बेटे हुए। अशोक ने माता-पिता की तरह फिल्म लाइन में करियर नहीं बनाया बल्कि, उन्हें लिखने-पढ़ने की रुचि रही। जिसकी वजह से आज वह भारत के मशहूर लेखक हैं। अशोक बैंकर ने कई प्रसिद्ध रचानाएं की हैं और राइटर के तौर पर अपने परिवार के नाम को रोशन किया है।

अशोक बैंकर की लोकप्रिय किताबों की तरफ गौर किया जाए तो उसमें एक से बेहतरीन नोवल के नाम शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं-

प्रिंस ऑफ अयोध्या

प्रिज ऑफ रामा

आर्मिस ऑफ हनुमान

किंग ऑफ अयोध्या

द फॉरेस्ट ऑफ स्टोरीज

आई एम ब्राउन

टेन किंग्स

इनमें से अधिकतर अशोक की रचनाएं रामायण से संबंधित हैं, जो ये बताता है कि अध्यात्म की तरफ उनका रुक्षान अधिक रहा है।

सुधीर की लोकप्रिय फिल्में
साल 2014 में अभिनेता सुधीर का निधन हो गया था। लेकिन वह एक सक्सेसफुल एक्टर के तौर पर अपने पीछे एक गोल्डन लेगेसी छोड़कर गए। उनकी प्रमुख फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-

दोस्ती

हरे रामा हरे कृष्णा

धर्मात्मा

शान

सत्ते पे सत्ता

दीवार

दोस्ताना

शराबी

एलान है जंग

इस तरह से

इस तरह से 49 साल के अपने एक्टिंग करियर में अभिनेता सुधीर ने कम से कम 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

Back to top button