धमाल नही होगा डबल धमाल,2019 की जबरदस्त शुरुआत करने में जुटी SAMSUNG

दक्षिण कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग 2019 के शुरुआत काफी जबरदस्त ढंग से करना चाहती है. इसके लिए वह भरपूर प्रयास कर रही हैं. जानकारी मिली है कि वह साल 2019 की शुरुआत में Galaxy S10 को आधिकारिक लॉन्च करेगी और इसी के साथ वह  5जी आधारित फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने पर विचार कर रही है. सैमसंग हर साल दो Galaxy S लाइन अप लॉन्च करती है. Galaxy S6 और S6 Edge के लॉन्च के बाद यह कंपनी की परंपरा बन गई थी कि वो हर साल दो Galaxy S लाइन अप लॉन्च करेगी.

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगले वर्ष लॉन्च होने वाले Galaxy S10 लाइनअप में तीन फोन लॉन्च किए जा सकते हैं. इस फ़ोन में 5.8 इंच का ड्यूल कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है. वहीं साथ ही इसके रियर पैनल पर तीन कैमरा हो सकते हैं.  साथ ही इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर समेत डिस्प्ले के अंदर ही फ्रंट फेसिंग कैमरा आपको मिलेगा. 

जानकारी यह भी मिली है कि Galaxy S10 लाइअप का एक एंट्री-लेवल बजट स्मार्टफोन भी पेश किया जाएगा जो कर्व्ड डिस्प्ले को सपोर्ट नहीं करेगा. लेकिन इसमें फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है. वहीं कंपनी काफोल्डेबल स्मार्टफोन का कोडनेम Winner होगा जो पिछले कई वर्षों से अंदर डेवलपमेंट है. इसे कंपनी के अगले साल होने वाले इवेंट में पेश किया जा सकता है. 

Back to top button