‘द कपिल शर्मा शो’ के कस्क्रिप्‍ट राइटर हत्या काण्ड में हुए गिरफ्तार

मुंबई। सोनी टीवी पर प्रकाशित होने वाले  ‘द कपिल शर्मा शो’ कस्क्रिप्‍ट  राइटर अभिषेक सिंह को हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ ने गिरिफ्तार कर लिया है। उस पर आजमगढ़ में 2 लोगों की हत्या का आरोप है। जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना 2009 की है। आरोपी घटना के बाद 7 साल से फरार था और मुंबई में नाम बदलकर रह रहा था। 

 ‘द कपिल शर्मा शो’ के कस्क्रिप्‍ट राइटर हत्या काण्ड में हुए गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने अभिषेक को किया मर्डर केस में गिरिफ्तार

आरोपी अभिषेक सिंह की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। उत्तर प्रदेश में उस पर 30 हजार का इनाम भी  रखा गया था। अभिषेक कलर्स पर आने वाले ‘ कमेडी नाइट्स विद कपिल’ और अब सोनी पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ की स्क्रिप्‍ट लिखता था। इसके अलावा कई और टीवी धारावाहिकों में भी उसने स्क्रिप्ट लिखी है।

फिलहाल अभिषेक सिंह  अभी के-9 प्रॉडक्शन हाउस में व अनुबंध पर काम कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए अभिषेक ने बहुत से नाम बदले हैं। उसने केरा सिंह, रोहित सिंह, बालिंजर सिंह भी अपने नाम रखे थे।

यह मामला 2009 में आजमगढ़ में हुए एक हत्याकांड से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के गांव मेहजानपुर में अभिषेक सिंह के दादा विभूति नारायण सिंह गांव के एक स्कूल के मैनेजर थे, जिनका जमीन विवाद गांव के प्रधान भूरे सिंह से चल रहा था। इस झगडे के चलते भूरे सिंह के परिवार वाले  ग्राम प्रधान को मारने उसके घर पहुंचे थे।

इस हमले में ग्राम प्रधान बच गया था। लेकिन रामनरेश शर्मा और रामेश्वर राम नाम के दो लोगों की हत्या हो गई थी।  पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि हमने अभिषेक सिंह उर्फ केरा सिंह के चाचा को मनोज उर्फ पतरु को तब गिरफ्तार किया था। लेकिन अभिषेक सिंह पिछले सात साल से फरार चल रहा था। उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी है।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले खबर मिली थी  कि अभिषेक मुंबई के  वर्सोवा में रोहित सिंह के नाम से बतौर पेइंग गेस्ट रह रहा है। इसी के बाद यूपी एसटीएफ के पुलिसकर्मी पंकज सिंह, चंद्रप्रकाश और वरनाम सिंह उसे पकड़ने मुंबई आए। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने पहले दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। बाद में उसने एमबीए भी किया। उसकी पत्नी बैंकॉक में एक मल्टिनैशनल कंपनी में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button