दो गज की दूरी मुंह पर मास्क जरूरी-कोतवाल रमेश मिश्रा
जालौन। नगर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुये कोतवाल ने बाजार की सड़कों पर उतरकर दुकानदार तथा सामग्री ले रहे लोगों को आपस में पर्याप्त दूरी तथा मुंह पर मास्क के लिए जागरूक किया। तो वही बगैर मास्क के वाहन चला रहे एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काट कर सम्मन शुल्क भी वसूला।
दो गज की दूरी मुंह पर मास्क है जरूरी के लिए कोतवाल रमेश चन्द्र मिश्रा ने बाजार की सड़कों पर पैदल भ्रमण करते हुए दुकानदारों को जागरुक करते हुए कहा कि यह कोरोना एक अदृश्य शत्रु है जो कभी भी कहीं भी हमला कर सकता हैं। इसलिए इससे बचाव ही बहुत जरूरी है। बाजार में सामग्री ले रहे नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करते हुये कहा कि घर गृहस्थी के सामान तथा सब्जी को ही लेकर घर जाये कोरोना बीमारी को न ले जाये।
आपस में दो गज की दूरी बनाये रखें तथा जब भी घर से बाहर निकले तो मुंह पर मास्क लगाकर भी निकले। इस दौरान उन्होंने कोंच चौराहा, देवनगर चौराहा पर चेकिंग कर एक दर्जन से अधिक ऐसे वाहनों के चालान काटे जो बगैर मास्क लगाये वाहन चला रहे थे। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को सख्त कार्यवाही करते हुये सम्मन शुल्क भी वसूला।





