विराट के सामने सबसे बड़ा चैलेंज, क्या? टीम इंडिया को बना पाएंगें नंबर-1

नई दिल्ली : विश्व क्रिकेट में इस समय टीम इंडिया की हालत बिल्कुल वैसी ही है, जैसी किसी समय ऑस्ट्रेलिया की होती थी. टीम इस समय टेस्ट और वनडे के फॉर्मेट में नंबर वन बन चुकी है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इस समय बेस्ट फॉर्म में हैं. हालांकि कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कम रन बनाए, लेकिन वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी फॉर्म में आकर विरोधी टीम पर आक्रमण कर सकते है. लेकिन इसके बावजूद कोहली के सामने अभी भी एक बड़ी चुनौती है. वह ये है कि कोहली को अब टीम इंडिया को टी-20 में भी नंबर-1 बनाना है. कोहली को भरोसा है कि वो अपनी टीम को टी20 में भी नंबर-1 बनाकर इतिहास रच देंगे.
हाल में स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को कड़ी मेहनत करते दिखाया गया है. वीडियो में दिखाया है कि कोहली सुबह 5 बजे उठते हैं और इसके बाद ही कड़ी मेहनत में लग जाते हैं. वीडियो में कोहली जिम और नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि कोहली को उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम भी मिलता रहा है.
टीम इंडिया में वापसी पर बोले अश्विन, दिया चौकाने वाला बयान
विराट जब 22 के थे, तब टीम इंडिया ने विश्वकप जीता. इतना ही नहीं उन्होंने उस अंडर 19 टीम की कप्तानी की, जिसने भारत को विश्व विजेता बनाया. राष्ट्रीय टीम में आने के बाद वो टेस्ट क्रिकेट में 4 बार दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. वीडियो में ये भी दिखाया जाता है कि कैसे कोहली हर हालात में बेहतर खेल दिखाते रहे और मैच दर मैच रिकॉर्ड तोड़ते रहे.
इस वीडियो के आखिर में कोहली एक संदेश भी देते हैं. वह कहते हैं कि जब आप जमकर मेहनत करते हैं तो आपको भरोसा रखना चाहिए. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘हमें सिर्फ विश्वास रखना चाहिए. विराट कोहली को भरोसा है कि वो अपनी टीम को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना देंगे.’





