देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के जरिए असम के मुख्यमंत्री ने दी महात्मा को श्रद्धांजलि

गुवाहाटी। असम ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सर्बानंदा सोनोवाल ने इस मौके पर गुवाहाटी में गांधी मंडप पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। यह देश का एक सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज है।
इस राष्ट्रध्वज को राज्य के लोगों को समर्पित करते हुए सोनोवाल ने कहा, “गांधीजी की अहिंसा, स्वच्छता और अस्पृश्यता की सोच केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्रासंगिक है। नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जैसे दिग्गजों ने भी मानवता की सेवा के लिए गांधीजी की सोच का अनुसरण किया था।”
यह भी पढ़ें:- राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- किसानों को अपनी तकलीफ भी नहीं बताने दिया जा रहा
राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि देश में 319.5 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज एक शहर की औसत ऊंचाई के मामले में देश में सबसे ऊंचा है। हालांकि, अटारी सीमा रेखा पर स्थापित राष्ट्रध्वज की तुलना में यह राष्ट्रध्वज तीसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें:-स्वच्छ दुनिया के लिए PM मोदी ने दिया ‘4P’ का मंत्र, स्वच्छता के लिहाज से है बेहद जरूरी
अटारी सीमा पर स्थापित राष्ट्रध्वज की ऊंचाई 360 फुट है। इसके अलावा एक अन्य राष्ट्रध्वज पुणे के पिंपरी चिंचवड़ भक्ति शक्ति चौक पर है, जिसकी ऊंचाई 351 फुट है।
देखें वीडियो:-
The post देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के जरिए असम के मुख्यमंत्री ने दी महात्मा को श्रद्धांजलि appeared first on Live Today | Live Online News & Views.