तो इसलिए देश के इस स्कूल में स्कर्ट पहनकर पहुंचे छात्र, वजह जानकर पूरी दुनिया हैरान…

ब्रिटेन के एक स्कूल में कुछ लडक़ों ने एक दिलचस्प तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। मसला यह है कि ब्राइटन इलाके के 4 छात्रों को जब स्कूल में निकर पहनकर आने के लिए सजा दी गई तो इसके विरोध में इन लडक़ों ने स्कर्ट पहनकर स्कूल आने का फैसला किया। ब्रिटेन में गर्मी पड़ रही है और इसलिए 14 साल के करीब 20 छात्र मंगलवार (यानि साल के सबसे गरम दिन) को पैंट की जगह शॉट्र्स पहनकर स्कूल आ गए। 

हालांकि इन लडक़ों ने स्कूल द्वारा जारी किए गए शॉट्र्स ही पहने थे लेकिन इसके बावजूद भी इनमें से कुछ को सज़ा के तौर पर घर भेज दिया गया, वहीं कुछ को अकेले खड़ा कर दिया गया। अपने तरह के एक नायाब मामले में ब्रिटेन में एक यूनिफॉर्म नीति के विरोध में किशोर लडक़ों का एक समूह स्कर्ट पहनकर स्कूल गया। काफी गर्मी वाले दिन निकर पहनकर स्कूल आने के लिए उन्हें फटकार लगाई गई थी, जिसके विरोध में ईस्ट ससेक्स के ब्राइटन स्थित लांगहिल हाईस्कूल के चार छात्र स्कर्ट पहनकर स्कूल गए।

तो इसलिए यहाँ छोटी-छोटी बच्चियों को दिखाई जाती है PORN FILM, वजह हैरान कर देने वाली…

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 14 वर्षीय छात्र साल के सबसे गर्म दिन निकर पहनकर स्कूल गए, जिसके लिए उन्हें दंडित किया गया। इसके विरोध में छात्रों ने छात्राओं से उनकी आधिकारिक यूनिफॉर्म मांग ली। माइकल पार्कर, कोडी आईलिंग, जार्ज ब्वॉयलैंड और जेसी स्ट्रिंगर को स्कर्ट पहनने की अनुमति दी गई क्योंकि वह स्कूल के नियमों के अनुरूप था।

Back to top button