‘देवों के देव महादेव’ की ‘पार्वती’ बनीं मां, सोनारिका भदौरिया ने दिखाई बेटी की पहली फोटो

टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) और उनके पति विकास पराशर पहली बार माता-पिता बन गए हैं। कपल ने शादी के एक साल बाद अपने बच्चे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने अपने बेबी की पहली झलक शेयर की है।

Sonarika Bhadoria Baby Girl: देवों के देव… महादेव में पार्वती की भूमिका निभाकर घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर लिया है। अब वह मां बन चुकी हैं।

शादी के एक साल बाद सोनारिका भदौरिया मां बनी हैं। उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को एक नन्ही परी का स्वागत किया है। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने फैंस को यह गुडन्यूज शेयर की है। यही नहीं, सोनारिका ने अपनी प्रिंसेस की पहली फोटो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

सोनारिका ने बेटी की पहली झलक की शेयर

सोनारिका भदौरिया ने मां बनने के एक दिन बाद इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर की, लेकिन बेबी गर्ल की पहली फोटो के साथ। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह और विकास अपनी बेबी गर्ल के पैर को पकड़े हुए हैं। फोटो में कपल का हाथ और बेबी का सिर्फ पैर दिख रहा है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, “5.12.2025। हमारी सबसे प्यारी और सबसे अच्छी ब्लेसिंग। वह यहां है और वह पहले से ही हमारी सारी दुनिया है।” हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की बेटी का नाम रिवील नहीं किया गया है। इस पोस्ट के बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

कौन हैं सोनारिका भदौरिया के पति?

एक्ट्रेस ने विकास पराशर से साल 2024 में शादी की थी। दोनों सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विकास एक बिजनेसमैन हैं जो रियल स्टेट के बिजनेस में एक्टिव हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहते हैं।

6 साल से टीवी से गायब हैं सोनारिका

बात करें सोनारिका के वर्क फ्रंट की तो ‘देवों के देव महादेव’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ‘तुम देना साथ मेरा’, ‘पृथ्वी वल्लभ- इतिहास भी रहस्य भी’ और ‘दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें 2019 में ‘इश्क में मरजावां’ सीरियल में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button