देखियें शादी के बाद दीपिका की पहली झलक, इस रंग की साड़ी में ढा रहीं कयामत

6 साल के रिलेशनशिप के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार एक दूजे के हो गए। 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे इटली के लेक कोमो में शादी की रस्में शुरू हुईं। शादी में करीब 30-40 लोगों को ही बुलाया गया था। विला के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें मेहमान दूर से देखे जा सकते हैं।देखियें शादी के बाद दीपिका की पहली झलक, इस रंग की साड़ी में ढा रहीं कयामतमीडिया को शादी की रस्मों से दूर रखा गया। फैंस इनकी शादी की एक झलक देखने को बेताब हैं। इसी बीच दीपिका और रणवीर की शादी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दीपिका और रणवीर नजर आ रहे हैं, हालांकि दीपिका ने छतरी से अपना चेहरा छिपा रखा है। उन्होंने खूबसूरत गोल्डन रेड कलर की साड़ी पहन रखी है। वहीं रणवीर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।

14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से शादी हुई क्योंकि दीपिका दक्षिण भारत से हैं। वहीं आज दोनों सिंधी रिवाज से फिर से शादी करेंगे क्योंकि रणवीर सिंधी हैं। शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद किया गया है। जहां एक ओर इस विला को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है।

दीपिका और रणवीर की शादी की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया। फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी। इटली से लौटने के बाद दीपिका और रणवीर दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में 21 नवंबर को होगा। जो कि दीपिका के माता-पिता की ओर से किया जाएगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। ये रिसेप्शन रणवीर के घरवालों की ओर से होगा।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी में बॉलीवुड से केवल फराह खान और संजय लीला भंसाली को बुलाया गया था दोनों शादी में शामिल भी हुए, हालांकि जब मुंबई में रिसेप्शन होगा तब पूरे बॉलीवुड के उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में दीपिका और रणवीर ने मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं। इस एनजीओ का नाम द लिव लव लाइफ फाउंडेशन हैंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button