जानिए लड़कियों की सेल्फी लेने का सच, वायरल हुआ वीडियो

स्मार्टफोन ने तो दुनिया ही बदल दी है और उसके साथ खुद अपनी तस्वीर खींचना यानी ‘सेल्फी’ का चलन इन दिनों कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने का क्रेज तो उससे भी कहीं ज्यादा है।हाल ही में एक अध्ययन सामने आया था कि लड़कियां दिन में कम से कम 48 मिनट से लेकर सप्ताह में पांच घंटे 36 मिनट का समय सेल्फी लेने में गुजारती है। खाने-पीने, घुमने, एक्सरसाइज करने से लेकर जहां भी मौका मिलता है लड़कियां सेल्फी वीडियो भी लेती हैं और उसे पोस्ट करती है। लेकिन अब सेल्फी की रिअलिटी भी कुछ और ही हो रही है।
इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़कियां अपने सोशल मीडिया फ्रेंड्स को सेल्फी के साथ किस तरह बेवकुफ बना रही है। यानी जो सेल्फी में नजर आता है, वैसा रिअलिटी में नहीं है। लड़की सेल्फी में बताती है कि वह हेल्दी ग्रीन सैलेड खा रही है तो वास्तविकता उसकी उलट है कि वह फास्ट फूड जमकर एंजॉय कर रही है। चेहरे पर पानी डालकर उसे वर्कआउट का पसीना बताने में हिचक नहीं है। ऐसे कई चुटीले अंदाज इस वीडियो में देखने को मिले।
इस वीडियो को फेसबुक पर 1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।





