दूसरे धर्म की लड़की से किया मोहब्बत, पेड़ से बांधकर उतारा गया मौत के घाट

झारखंड में एक गांव के लोगों ने एक मुस्लिम युवक को मौत के घाट उतार दिया। उसकी गलती ये थी कि वो एक हिंदू लड़की से प्यार कर बैठा था। ये घटना झारखंड के गुमला टाउन की है, जहां रजा कॉलोनी के लोगों ने कथित तौर पर युवक को पेड़ से बांधा और करीब 4 घंटों तक पीटते रहे।
दूसरे धर्म की लड़की से किया मोहब्बत, पेड़ से बांधकर उतारा गया मौत के घाट
उसकी पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। खबर के मुताबिक मोहम्मद शलीक पास के रहने वाले गांव की राधिका (बदला हुआ नाम) से प्यार करने लग गया था।

दोनों के रिलेशनशीप को एक साल हो गया था। इस बीच राधिका ने शलीक को रामनवमी पर मिलने के लिए बुलाया। शलीक जानता था कि इसका अंजाम ठीक नहीं होगा और उसने राधिका को समझाया भी। लेकिन राधिका के जोर देने पर शलीक मिलने आ गया। दोनों को साथ घुमता हुआ गांव वालों ने देख लिया।

इस बीच जब राधिका घर चली गई तो लोगों ने उसे घेर और पेड़ से बांधकर पीटने लगे। शलीक के चोटें इतनी गंभीर थी कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम का आश्वासन दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 

 
Back to top button