दूल्हे के गले में जयमाला डालते ही दुल्हन ने बोल दी ऐसी बात, जिसे सुनकर सबके उड़ गये होश

धूम-धाम से आई बारात…सभी का आदर सत्कार हुआ। नाच-गाने के साथ ही बारातियों ने खाना भी खा लिया था। इसके साथ ही शादी की रस्में भी शुरू हो गईं। अब समय आया जयमाला का। दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई। इसी दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी। दूल्हे को देखते ही वो तपाक से बोली…मैं इससे शादी नहीं करूंगी। इतना सुनते ही सन्नाटा छा गया।
कानपुर में बिल्हौर के धर्मशाला गांव के प्रधान प्रवीण चंद्र ने बताया कि पुराना बारंडा गांव निवासी विनोद कुमार कटियार ने बेटी की शादी उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद क्षेत्र के हसनपुर मजरा (हसनापुर) गांव निवासी राजेश कटियार पुत्र नन्हू कटियार के साथ तय की थी।
बुधवार को अरौल की राधाकृष्ण उत्सव वाटिका में शादी समारोह था। स्वागत बारात, द्वारचार के बाद वर जयमाला के लिए वर वधू स्टेज पर पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली।
वर माला डालने के बाद लड़की ने दूल्हे की उम्र अधिक बताकर शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों ही पक्ष के लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दुल्हन को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर बारात रात में ही बिना दुल्हन के लौट गई। इंचार्ज शीलेंद्र यादव ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों ही पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है।





