दुनिया में एक ऐसा देश जहाँ आज भी चल रहा है साल 2012, जानें ऐसा क्यों…

दुनिया भर में नये साल की शुरुआत हो गयी है लेकिन एक देश ऐसा भी है जो बाकि देशों से 7 साल पीछे चल रहा है। जी हां इस देश में अभी भी 2012 चल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस देश में एक साल 13 महीनों का होता है ऐसे में आप खुद ही समझ सकते हैं कि आखिर यह देश बाकि देशों से 7 साल पीछे क्यों चल रहा है। तो आइए जानते हैं कौन सा है ये देश।

जिस देश की हम बात कर रहे हैं वो इथियोपिया, जहां पर आज साल 2019 नहीं बल्कि 2012 चल रहा है जो कि दुनिया के तमाम देशों से 7 साल पीछे है। आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि इस देश ली आबादी महज 10 करोड़ के आसपास है। ख़ास बात ये है कि जहां दुनिया के तमाम देश 1 जनवरी को अपना नया साल मनाते हैं वहीं इथियोपिया के निवासी 11 सितंबर को अपना नया साल मनाते हैं।

इस एक ग्राम की मछली के हुआ ट्यूमर का ​आपरेशन, खर्च हुए इतने सारे रूपये

दरअसल, इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं। इथियोपिया के निवासी ऐसा मानते हैं कि ईसा मसीह का जन्म 7BC में हुआ था और इसी हिसाब से यहां दिनों की गिनती शुरू हुई जिसके बाद कॉप्टिक कैलेंडर का निर्माण किया गया। इथियोपिया में कोई भी त्यौहार उस दिन नहीं मनाया जाता है जब पूरी दुनिया उस त्योहार को मना रही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button