दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी, लेकिन कुछ ऐसे उपाय जिसकी वजह से ये वायरस आपको छू भी नहीं सकेगा

महामारी बनती जा रही वुहान कोरोनावायरस  के कई संदिग्ध मामले भारत में भी दिखने लगे हैं. स्वास्थ्य विभाग इन मामलों की जांच कर रही है. अच्छी बात ये है कि वुहान कोरोनावायरस का अभी तक एक भी कंफर्म केस भारत में सामने नहीं आया है. लेकिन फिर भी आपके मन में बार-बार सवाल उठ रहे होंगे कि इस संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है. वरिष्ठ डॉक्टर मोहसिन वली ने इस संक्रमण से बचने के लिए लोगों को कई उपाय सुझाए हैं. ये उपाय आपको वुहान कोरोनावायरस से बचने में मददगार साबित हो सकते हैं…

हाथों को ऐसे करें साफ

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोनावायरस सर्दी के मौसम में ही संक्रमण ज्यादा फैला रहा है. ऐसे में इस संक्रमण से रोकथाम की सबसे सटीक तरीका है समय-समय पर हाथ साफ किया जाए. डाक्टरों का कहना है कि साबुन के साथ कम से कम 20 सेकंड हाथ जरुर धोना चाहिए. अगर साबुन नहीं मिल पाए तो किसी अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अपने आंख, नाक और मुंह को छूने से बचे

किसानों के लिए PM मोदी कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- साल 2022 तक किसानों की…

किसी भी तरह के खांसी-जुकाम या बुखार होने पर अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचने की सलाह दी जाती है. अगर परिवार का सदस्य खांसी-जुकाम से संक्रमित है तब भी आप अपने आंख, नाक और मुंह को छूने से बचे.

बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाएं

डाक्टर की सलाह है कि नाक बहने, शरीर में ठिठुरन, बुखार या खांसी-जुकाम से संक्रमित लोगों से दूर रहें. संक्रमित व्यक्तियों को भी सलाह दी जाती है कि खांसी-जुकाम की अवस्था में छींकते वक्त रुमाल या कपड़े का इस्तेमाल करें. साथ ही अन्य लोगों को छूने से बचें.

हाथ मिलाने और गले लगने से बचें

लोगों से मिलने पर अभिवादन करने के लिए हाथ मिलाने या गले मिलने से बचें. ज्यादातर वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोनावायरस फैलने की एक बड़ी वजह संक्रमित लोगों को छूना भी है. इस समय किसी भी यात्रा के बाद आने वाले लोगों से थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. 

बार बार इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं को साफ रखें

दरवाजे के कुंडे, टायलट के नल और टीवी-एसी के रिमोट कंट्रोल ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें घर में हर कोई बार-बार इस्तेमाल करता है. ऐसे में इन वस्तुओं को समय समय पर साफ करने की जरुरत है. इससे संक्रमण फैलने की संभावना कम हो जाती है.

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि खांसी, बुखार या निमोनिया के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें.

Back to top button