दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, किसी की पलभर में ले सकते हैं जान

कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। साथ ही वो मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं।

कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। साथ ही वो मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। लेकिन इन दिनों देशभर में हर दिन लोगों पर कुत्तों के हमले मामले सामने आ रहे हैं। कुत्तों के लोगों पर हमले को देखते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्तों के बारे में बताएंगे।
रोटवीलर
दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में रोटवीलर का नाम शामिल है। इस कुत्ते का शरीर गठीला और जबड़े बेहद शक्तिशाली होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करते हैं। रोटवीलर जरा सा भी खतरा महसूस होने पर किसी पर भी हमला कर देते हैं। अगर जब इन्हें महसूस होता है कि इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

पिटबुल
पिटबुल भी दुनिया के खतरनाक कुत्तों में शामिल हैं। पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। हालांकि माना जाता है कि यह अपने मालिक के साथ वफादारी, दोस्ताना और भरोसे के साथ रहते हैं।

जर्मन शेफर्ड
इस कुत्ते की प्रजाति जर्मनी की है। माना जाता है कि सबसे ज्यादा लोग पसंद जर्मन शेफर्ड को करते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत और निडरता के लिए दुनियाभर में जान जाते हैं। जर्मन शेफर्ड जितने खतरनाक होते हैं उतने मिलनसार भी। इनको जरा सी भी खतरे की आहट होती है, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। यब बहुत फूर्तीले और तेज भी होते हैं।

चाउ-चाउ
चीन में पाए जाने जाने चाउ-चाउ डॉग दिखने में बेहद शांत होते हैं, लेकिन इस नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में यह शामिल हैं। इनकी मर्जी के बिना इनके पास कोई भी नहीं जाता सकता है, क्योंकि ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।

प्रेसा कैनारियो
दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति के कुत्तों में प्रेसा कैनारियो भी शामिल है। अफ्रीका में पाए जाने वाले इस प्रजाति के कुत्तों का वजन इंसान के बराबर होता है। यह 60 किली तक होते हैं। इनको बेहद खतरनाक माना जाता है। अगर यह किसी पर हमला करते हैं तो उसका बचना बेहद मुश्किल होता है।