ये हैं दुनिया की सबसे अजीबोगरीब नौकरियां, इस जगह हो लडकियों को सबके सामने कपडे उतार कर…

बचपन में आपसे कई बार पूछा गया होगा कि “बेटा, बड़े होकर क्या बनोगे?” इसके बाद आपने शायद डॉक्टर या इंजीनियर जैसे नाम लिए होंगे. लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस वक्त दुनिया में कई दूसरी अजीबोगरीब नौकरियां भी मौजूद हैं, जिन्हें लोग मजे से करते हैं. यही नहीं, इन नौकरियों से कमाई भी काफी अच्छी हो जाती है. आइए जानते हैं दुनिया में मौजूद एक से बढ़ कर एक अतरंगी और आश्चर्यजनक नौकरियों के बारे में…
न्यूड मॉडल
अगर आप अपने शरीर को लेकर शर्माते नहीं है तो न्यूड मॉडल जॉब आपके लिए काफी खास साबित हो सकती है. दरअसल फोटोग्राफी और पेंटिंग के लिए न्यूड मॉडल की सेवाएं ली जाती हैं. इसमें बिना कोई कपड़े पहले काफी समय तक एक ही पॉजिशन में बने रहना पड़ता. न्यूड मॉडल हर घंटे के 100 से 200 डॉलर तक कमा लेते हैं.
सेक्स टॉय टेस्टर
बाजार में आजकल बहुत से सेक्स टॉय मौजूद हैं लेकिन ये सेक्स टॉय सीधे ही बाजार में नहीं आते हैं. पहले इनकी टेस्टिंग की जाती है. सेक्स टॉय को टेस्ट करने के लिए लोग हायर किए जाते हैं और उनकी सहमति के बाद ही ये बाजार में बिकने के लिए जाते हैं. इस जॉब से लोग हर साल 30 हजार से 50 हजार डॉलर कमा लेते हैं.
क्या आपने भी देखी है नेताओं की इन खूबसूरत बीवियों को, तस्वीरे देख पलकें नहीं झपकना चाहेंगे
पेट फूड टेस्टर
बाजार में जानवरों के लिए बिकने वाला खाना अच्छा है या नहीं इसके लिए भी लोगों को नौकरी पर रखा जाता हैं. पेट फूड टेस्टर जानवरों का खाना खा कर देखते हैं और अपनी राय देते हैं. लोग सिर्फ जानवरों का खाना चखने के तौर पर हर साल 40 हजार डॉलर की सैलरी कमा सकते हैं.
बेड टेस्टर
आलसी लोगों के लिए यह जॉब काफी बेहतरीन साबित होती है. दरअसल, बेड निर्माण करने वाली कंपनियां बेड टेस्टर के तहत लोगों को हायर करती है. इस जॉब में लोगों को बेड पर सोना होता है और अपनी राय देनी होती है कि बेड कंफर्टेबल है कि नहीं. इस नौकरी में लोग 25 हजार से 40 हजार डॉलर तक हर साल आसानी से कमा सकते हैं.
वॉटर स्लाइड टेस्टर
वॉटर पार्क में आप जरूर गए होगे. यहां लोगों को काफी मजा भी आता है. हालांकि कुछ लोग ये काम अपनी रोजी रोटी के लिए करते हैं. वॉटर स्लाइड टेस्टर्स का काम होता है ये देखना कि वाटर पार्क की स्लाइड्स ठीक से काम कर रही हैं या नहीं और लोगों को उस पर खतरा तो नहीं है. इसके लिए वो दिन भर स्लाइड पर ऊपर-नीचे फिसलते रहते हैं. ऐसे लोग इस काम से हर साल 40 हजार डॉलर कमा लेते हैं.





