दुनिया की वो 4 मशहूर भविष्यवाणियां, जिन्होंने सच होकर मचा दी खलबली

भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में सटीक अंदाजा लगाना या भविष्यवाणी कर पाना संभव नहीं। लेकिन कई बार ऐसे अंदाजे और भविष्यवाणियां सही भी साबित हो जाती हैं।

यह भी पढ़े : नौसेना ने पहली बार जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण

दुनिया की वो 4 मशहूर भविष्यवाणियां, जिन्होंने सच होकर मचा दी खलबली

  फ्रेंच फिलॉस्फर नास्त्रेदमस और बुल्गारियन भविष्यवक्ता बाबा बेन्गा समेत ऐसे कई लोगों ने दुनिया में घटने वाली तमाम घटनाओं को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, जो बाद में सटीक भी साबित हुईं। यहां हम ऐसी ही कुछ घटनाओं और भविष्यवाणियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी सच्चाई दुनिया के सामने है।

9/11 आतंकी हमला,

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क

बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी के मुताबिक, ”अमेरिकी भाइयों (माना जाता है कि दो भाइयों से मतलब यहां ट्विन टावर से है) पर स्टील बर्ड्स (दो हाईजैक पैसेंजर प्लेन माना गया) से हमला होगा और वो गिर जाएंगे। इसमें निर्दोष लोगों का खून बहेगा।” इसी तरह नास्रेदमस ने भी इस घटना को लेकर भविष्यवाणी की, जो सही साबित हुई।

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर

1914 में साइकोएनालिस्ट कार्ल जंग ने फर्स्ट वर्ल्ड वॉर की सटीक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने सपने में देखा था कि समुद्र का पानी खून की तरह लाल हो गया है। ये पानी एल्प्स की पहाड़ियों से लेकर उत्तरी सागर तक फैला हुआ है। उनके ये सपना आने के महीने भर बाद ही युद्ध शुरू हो गया था

हिरोशिमा और नागासाकी,

परमाणु हमला

सिर्फ हिटलर ही नहीं जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले का जिक्र भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में मिलता है। अमेरिका के इस हमले के साथ ही सेकंड वर्ल्डवॉर का अंत हो गया था और जापान ने घुटने टेक दिए थे। हिरोशिमा में 90 से एक लाख 66 हजार लोग और नागासाकी में 60 से 80 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। यह परमाणु हमले की पहली और आखिरी घटना है। जिसमें एक बार में ही कुल डेढ़ से ढाई लाख लोग मारे गए।

अब्राहम लिंकन

पूर्व प्रेसिडेंट, अमेरिका

अमेरिका के प्रेसिडेंट रहे अब्राहम लिंकन न सिर्फ दूसरे के मर्डर का बल्कि अपनी मौत का भी सही अंदाजा लगा लिया था। उन्होंने सपना देखा था कि वो व्हाइट हाउस में एक फ्यूनरल में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने यहां जब पूछा कि किसकी मौत हुई है, तो जवाब मिला कि प्रेसिडेंट की मौत हुई है। इसके कुछ ही समय बाद लिंकन की हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button