क्या आप जानते हैं ,दुनिया का छठा पावरफुल देश बना भारत- PM MODI

दूसरे नंबर पर चीन और जापान-
इस सूची में चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा रूस (चौथे) और जर्मनी (पांचवें) भारत से आगे रहे। ईरान को सातवें जबकि इस्राइल को आठवें पायदान पर रखा गया है।

भारत के लिए रिपोर्ट ने क्या लिखा-
‘द अमेरिकन इंट्रेस्ट’ पत्रिका ने आठ वैश्विक ताकतों से जुड़ी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा, ‘‘जापान की तरह विश्व के शक्तिशाली देशों की सूचियों में प्राय: भारत की अनदेखी कर दी जाती है लेकिन वैश्विक मंच पर इसका स्थान दुर्लभ और उल्लेखनीय है।’’

भारत तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत-
पत्रिका में कहा गया है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। इसके साथ ही यह विविधता से परिपूर्ण और तेजी से आगे बढ़ती आर्थिक ताकत है।

भारत की तरफ कई देशों का रुझान-
भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखें तो चीन, जापान और अमेरिका सभी अपने एशियाई सुरक्षा ढांचे को लेकर भारत के साथ सहयोग को लेकर उत्सुक हैं। वहीं यूरोपीय संघ और रूस आकषर्क व्यापार और रक्षा समझौतों के लिए नयी दिल्ली की तरफ देखता है।

भारत ने अपनी अलग राह बनाई-
पत्रिका ने साथ ही कहा है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिये भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से अलग अपनी राह बना ली है।’’
अमेरिकी पत्रिका के मुताबिक नोटबंदी के बाद उत्पन्न आंतरिक समस्याओं और पाकिस्तान के भय के बावजूद भारत ने 2016 में अपने आधार को मजबूती दी।

Back to top button