दीवाली पर जरूर खरीदें ये चीजें, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीवाली मनाई जाती है। सनातन धर्म में दीवाली का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाल होता है।

दीवाली रोशनी का त्योहार है। इस त्योहार के आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दीवाली को देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी की उपासना करने से धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इस खास अवसर पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। दीवाली कर कुछ चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप भी देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए, तो इस आर्टिकल में बताई गईं चीजों को दीवाली पर घर लाएं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कब है दीवाली 2025
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या के दिन दीवाली मनाई जाती है। इस बार दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

दीवाली पर क्या खरीदें?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है, क्योंकि साफ-सफाई वाले स्थान पर ही देवी लक्ष्मी वास करती हैं और झाड़ू के द्वारा ही साफ-सफाई की जाती है। इसलिए दीवाली के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को दीवाली के दिन घर लाने से घर में सुख-शांति का हमेशा वास रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए इस दीवाली पर झाड़ू जरूर खरीदें।

दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी की लक्ष्मी की उपासना करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

दीवाली के अवसर दीपक जलाने का विधान है। ऐसा करने से नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है। इसलिए दीवाली के दिन दीपक घर जरूर लाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली के दिन दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

इसके अलावा दीवाली के दिन नारियल को भी घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button