दीपिका भी अपने पति रणवीर के रंग में रंग गई ,यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, वहीं शादी के बाद से दीपिका भी इसमें पीछे नहीं है। बीती रात दीपिका रणवीर से मिलने के लिए लंदन के लिए रवाना हुईं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें एक दम हटकर लुक में स्पॉट किया गया। दीपिका का यह लुक देख हर कोई हैरान हो गया।

दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ नियॉन पैंट और मैचिंग लॉग जैकेट पहनी हुई थी। अपने इस कैजुअल लुक को उन्होंने ब्लैक बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया।

दीपिका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और पोनीटेल कर रखी है। दीपिका का यह लुक हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।
दीपिका के इस लुक को देख लोग कह रहे हैं कि उनपर रणवीर सिंह की संगत का गहरा असर हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वास्तव में अब आप मिसेज रणवीर सिंह लग रही हैं।

एक ने कहा कि अगर उनके बच्चे हो और वो भी ऐसे ही कपड़े पहने तो पूरा परिवार सर्कस लगेगा। वहीं एक ने कमेंट किया दीपिका का यह लपक आंखों में चुभ रहा है।
बता दें, रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में अपनी फिल्म ’83 की शूटिंग कर रहे हैं। वहां उनके साथ क्रिकेट सुपरस्टार कपिल देव भी हैं। रणवीर अपने शूट से आए दिन सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।