दीपिका ने कैप्शन में लिखा था रमजान मुबारक

रमजान के पाक महीने में ब‍िग बॉस विनर एक्ट्रेस दीप‍िका कक्कड़ ने पत‍ि शोएब संग इफ्तार करते हुए एक तस्वीर शेयर की है. इसके पहले दीप‍िका और शोएब दोनों ने सोशल मीड‍िया पर तस्वीर शेयर करते हुए रमजान व‍िश किया था.  दीपिका ने कैप्शन में लिखा था रमजान मुबारक. दीपिका ने कैप्शन में लिखा था रमजान मुबारक. 

 

दीप‍िका का नाम ब‍िग बॉस जीतने की वजह से बीते साल सुर्ख‍ियों में छाया हुआ था. इसके पहले वो सीरियल ससुराल स‍िमर का में लीड रोल प्ले कर चुकी हैं. इसी शो के दौरान दीप‍िका की शोएब से मुलाकात हुई थी. दोनों ने बाद में र‍ियल‍िटी डांस शो में ह‍िस्सा ल‍िया था. 

 

 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले दीप‍िका-शोएब अपनी हर एक्ट‍िव‍िटी के बारे में फैंस को अपडेट करते रहते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका एक बार फिर सीर‍ियल की शूट‍िंग में ब‍िजी हैं. 

 

वहीं शोएब जल्द नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं. ये प्रोजेक्ट क्या होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है.

 

 

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दीप‍िका ने टीवी एक्टर शोएब संग शादी के लिए इस्लाम‍ कुबूल किया था. उन्होंने अपना नाम भी बदल द‍िया था. कपल ने साल 2018 फरवरी में शादी की थी. 

 

 

बीते द‍िनों अपनी शादी की सालग‍िरह पर दीप‍िका और शोएब अपने करीबी दोस्तों संग दुबई वकेशन पर भी गए थे. हॉलीडे की कई तस्वीरें दीप‍िका ने शेयर की थीं. 

 

Back to top button