दीपिका ककक्ड़ ने शेयर किया पति संग रोमांटिक वीडियो

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी शो कहां हम कहां तुम में नजर आने वाली दीपिका ककक्ड़ को लोग खूब पसंद करते हैं और इन दिनों उनका यह शो भी खासा चर्चाओं में है. वहीं इस टीवी शो में दीपिका कक्कड़ सोनाक्षी बनकर दर्शकों को पसंद आ रहीं हैं और उनके पति शोएब भी अपनी पत्नी का खूब ख्याल रख रहे हैं. जी हाँ, दरअसल बीते दिन ही शोएब ने अपनी पत्नी की एक फोटो शेयर कर उनके करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था. हुआ यूँ था कि उस फोटो से पता लगा कि अदाकारा बीमार हो गई है और ये फोटो डॉक्टर से उनका चेकअप कराते वक्त क्लिक की गई थी.

वहीं उस फोटो को देखते ही दीपिका के फैंस मानों परेशान ही हो उठे लेकिन अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर आई है जो यह है कि दीपिका अब ठीक हो गई है. जी दरअसल हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर दीपिका ने इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है और केवल इतना ही नहीं वो ठीक होने के तुरंत बाद मस्जिद में नमाज अदा करने भी पहुंच गई. जी हाँ, आप देख सकते हैं दीपिका ने इस फोटो को शेयर कर ‘जुम्मा मुबारक’ लिखा भी है.

खुद को हॉट नहीं मानती हैं दिशा पटानी, कहा- ये काम न करना पड़े तो…

वहीं दीपिका की तबियत के ठीक होते ही उनके पति शोएब ने भी उनकी तारीफ में एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और दीपिका के फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं. इस वायरल हो रहे वीडियो में पति शोएब के साथ-साथ खुद दीपिका भी झूम रही है और दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B26WZUeBmD1/?utm_source=ig_embed

Back to top button