दीपावली धमाका: रेलवे दे रही एक पैसे में पाएं दस लाख का बीमा

दीपावली धमाका: रेलवे दे रही एक पैसे में पाएं दस लाख का बीमा| फेस्टिवल अॉफर के तहत रेलवे ने निकाली नई बीमा योजना. 7 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच टिकट कराने वालों को मिलेगा लाभ. एक पैसे में दस लाख का बीमा कवर दे रही है रेलवे. आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराने वालों को मिलेगा बीमा का लाभ. इससे पहले सितंबर में ही रेलवे ने अपनी नई बीमा योजना की शुरुआत की थी.

भारतीय रेल ने दीवाली के मौके पर यात्रियों के लिए एक विशेष प्रकार की बीमा योजना का ऐलान किया है. भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल अॉफर के तहत एक पैसे में 10 लाख रुपये का बीमा कवर देने का फैसला किया है. यह ऑफर 7 से 31 अक्टूबर के बीच टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को दिया जाएगा.
इस साल सितंबर में रेलवे ने अपनी बीमा योजना शुरु की थी. जिसमें आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराने वाले यात्री को 92 पैसे का प्रीमियम देकर बीमा कवर करने का विकल्प दिया गया है. इस प्लान में सवा करोड़ से ज्यादा लोग अभी तक बीमा प्लान ले चुके हैं.
इस योजना के अंतर्गत अगर रेल यात्रा के दौरान यात्री की मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को 10 लाख रुपये मिलेंगे, अगर विकलांग होता है तो 7.5 लाख और भर्ती होने पर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे.





