Apple स्मार्टफोन चाहने वालों को दिवाली से पहले मिलेगा ये शानदार तोहफा

नई दिल्ली। भारत में बढ़ते स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ऐपल ने एक योजना बनायीं है, की वह भारत में इस साल के अंत तक अपना पहला ऑनलाइन स्टोर खोलेगा। जिसके बाद लोकल मैन्युफैक्चर्स की देश में सीधे तौर पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो पाएगी। जी हां ऑनलाइन स्टोर में सबसे पहले आईफोन SE की बिक्री होगी जिसे भारत में ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा। जिसके बाद आईफोन के दूसरे मॉडल्स का भी लोकल मैन्युफैक्चर शुरू होगा। जिसेक बाद धीरे-धीरे ऑनलाइन स्टोर को बढ़ाया जाएगा।
ऐपल भारत में खोलेगा ऑनलाइन स्टोर
एसटीएफ के छापों से नाराज लखनऊ में सभी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का किया ऐलान
वहीँ इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने खा है कि ऐपल को अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने के लिए फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट यानी FDI से इसकी मंजूरी लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। जैसा की आपको बता दें सरकार ने सभी कंपनियों को इस बात की इजाजत देते हुए खा है कि जिन मॉडल्स का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होता है, उसे कंपनी ऑनलाइन बिक्री कर सकते हैं। ऐपल, जून 2017 तक बेंगलुरु में आईफोन की असेम्बलिंग शुरू करने की प्लैनिंग कर रही है। वहीँ कंपनी को उम्मीद है कि भारत में दिवाली के आसपास उनके ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत हो सकती है।





