दिल्ली वनडे: टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने धर्मशाला में जीत दिलाने वाली टीम के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

ms_dhoni_ge

हालांकि भारत दौरे पर अब तक खराब प्रदर्शन से परेशान किवी टीम के कप्तान केन विलियमसन इस मैच में तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरेंगे। डग ब्रेसवेल, जिम्मी नीशम और ईश सोढ़ी को बाहर किया गया है। उनकी जगह ट्रेंट बोउल्ट, मैट हेनरी और एंटन डेविक को शामिल किया गया है। 5 मैचों की सीरीज में भारत पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त ले चुकी है।

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, एंटन डेविक, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।

Back to top button