दिल्ली में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पकड़ में आई 10 लड़कियां और…

दिल्ली में एक स्पा की आड़ में देह व्यापार का काला कारोबार चल रहा था और जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस ने स्पा से 10 लड़कियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्रेस यूनिसेक्स सैलून पर छापा मारा था। रोहिणी सेक्टर-7 में चल रहे इस सैलून की आड़ में रैकेट चलाने के आरोप में दो पुरुषों और 10 महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर गुरुवार को एक कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था। पुष्टि होने के बाद रोहिणी नार्थ थाना पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी सेक्टर-7 स्थित ग्रेक्स सैलून नाम के स्पा सेंटर में देह व्यापार हो रहा था। स्पा सेंटर रोहिणी सेक्टर-24 निवासी मंजीत सिंह और रोहिणी सेक्टर-16 निवासी संदीप पार्टनरशिप में संचालित कर रहे थे।
यूपी- योगी’राज’ में महिला CO से सरेआम तकरार के बाद बीजेपी नेता हुए गिरफ्तार!
पुलिस ने बृहस्पतिवार दोहपर एक कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। दो हजार रुपये में उसकी बातचीत तय हुई। कांस्टेबल को एक लड़की अंदर बने कमरे में ले गई। तभी उसने पुलिस की टीम को सूचना दे दी।
पुलिस के मुताबिक, स्पा के अदंर चार कमरे बने थे, जिनमें बेड लगे हुए थे। पुलिस ने स्पा को चलाने वाले दो पार्टनर समेत 10 लड़कियों को गिरफ्तार कर किया है। इसके अलावा स्पा में मौजूद दो कस्टमर को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।