दिल्ली में बच्चियों को इंजेक्शन लगाकर शोषण

दिल्ली सरकार के शर्णार्थी घर में रही रही नाबालिग लड़कियों को नशीला इंजेक्शन लगाकर कथित तौर पर यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

कम से कम 10 लड़कियों ने यहां के कर्मचारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। किशोरियों यहां दी जा रही यातनाओं का खौफनाक दास्तान बयां की है।
किशोरियों ने आरोप लगाया है कि जबरदस्ती उन्हें इंजेक्शन लगाया जाता है और फिर उनसे छेड़छाड़ की जाती है। हव अगर मुह खोलने की कोशिश करती हैं या किसी को बताने की धमकी देती हैं तो उनको यहां बुरी तरह से पीटा जाता है।
आपको बता दें कि इन लड़कियों में कोई रेप पीड़िता है, कोई कोठे से छुड़ाकर लाई गई है तो कोई मानव तस्करों से मुक्त कराई गई है।
इन लड़कियों में कम से कम दो ने आरोप लगाया कि शेल्टर होम के अधिकारियों ने उनसे छेड़छाड़ की। वहीं एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसने एक बार एक कर्मचारी पर मारपीट करने की आरोप लगाया तो उसे इसकी सजा के रूप में कई दिन तक भूखा रखा गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि जल्दी बड़े होने का इंजेक्शन भी उसे लगाया गया।
यह भी पढ़े: पाकिस्तान ने अचानक किया हमला, दो भारतीय जवान शहीद और…
बताते है कि लड़कियों की तस्करी करने वालों में ऑक्सीटॉक्सिन नाम इंजेक्शन बहुत प्रचलित है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऑक्सीटॉक्सिन से हार्मोन्स में बदलाव हो जाता है और लड़कियां कम उम्र में ही सयानी दिखने लगती हैं।
मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





