दिल्ली में केमिकल फैक्टरी में लगी आग

नई दिल्ली : ठंड के इन दिनों में देश में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है .दो दिन पूर्व मुंबई के कमला मिल्स परिसर स्थित पब में लगी आग की खबर अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि अब मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के स्थित एक केमिकल फैक्टरी में शनिवार रात आग लगने का मामला सामने आया है.केमिकल फैक्टरी में लगी आग

इस घटना के बारे में दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 8 बजकर 40 मिनट पर फैक्टरी में आग लगने की सूचना के लिए एक फोन आया था. इसके तुरंत बाद आग बुझाने के लिए 10 गाडिय़ों को भेजा गया और रात सवा दस बजे आग पर काबू पा लिया गया. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है .

गौरतलब है कि मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी जबकि अन्य 15 लोग घायल हुए थे बताया जा रहा है कि यह आग कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक रेस्टोबार में लगी है. इस घटना के बाद से हादसे के शिकार लोगों ने बीएमसी की लापरवाही बताया जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई. देश के बड़े नेताओ के अलावा आम जनता में भी इस हादसे पर शोक जताते हुए बीएमसी को आड़े हाथो लिया.इसके बाद बीएमसी हरकत में आया और उसने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.

Back to top button