दिल्ली में एक लड़की का काउंसलिंग के नाम पर किया रेप

नई दिल्ली से अपराध का एक मामला सामने आया है. जी हाँ, दरअसल दिल्ली पुलिस के सिपाही पर 16 साल की युवती से रेप का आरोप लगा है, जिसके बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक सिपाही ने 16 साल की युवती के साथ काउंसलिंग के नाम पर रेप किया था और पीड़िता ने इस बारे में बताया कि ”सिपाही उसे उस्मानपुर यमुना खदर के पास लेकर गया और उसके साथ रेप किया. उसके बाद उसने मुझे कुछ पैसा दिया और कहा कि वह अपने घर लौट जाए.”

वहीं इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अनुसार मामला दायर किया जा चुका है और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में डीसीपी मंदीप रंधावा ने बताया कि ”आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया और इसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है.” वहीं इस मामले में पीड़िता के परिवार ने बताया कि ”एक लड़का उसे लेकर अपने घर गया था और उसके साथ रेप किया.” वहीं उसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी लड़के के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करने को कहा, लेकिन पुलिस ने अगले दिन आने को कहा.
वहीं बीते गुरुवार को सिपाही विश्राम पीड़िता के घर पहुंचा और उसे काउंसलिंग के लिए एनजीओ ले चलने की बात कही,लेकिन पीड़िता का परिवार बाद में जब पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि पुलिस और पीड़िता वहां नहीं पुहुंचे हैं. केवल इतना ही नहीं सिपाही का फोन नंबर भी बंद था औरकुछ घंटों के बाद जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने पूरी घटना घरवालों को बताई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.





