दिल्ली में आज प्रियंका-निक करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन, PM मोदी हो सकते हैं शरीक

क्रिश्चचियन और हिंदू रीतियों से शादी करके प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिल्ली वापस लौट आए हैं। निकयंका आज दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन ताज पैलेस होटल में देंगे। कहा जा रहा है प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन का न्यौता भेजा था ऐसे में उनके शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं।दिल्ली में आज प्रियंका-निक करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन, PM मोदी हो सकते हैं शरीकखबरों की मानें तो निकयंका दिल्ली के बाद दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे। मुंबई में रिसेप्शन किस दिन देंगे इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और निक पूरे बॉलीवुड को इनविटेशन भेजा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शादी की थी। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को देखने के लिए फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी। प्रियंका के साथ उनके जेठ-जेठानी जो और सोफी भी थे। इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं। प्रियंका ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था, जबकि निक कैजुअल लुक में नजर आए। फैंस को देख प्रियंका और निक दोनों ने हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया।

शादी के तुरंत बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुसीबत में फंस गए हैं। जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में जानवरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पेटा ने लिखा ‘प्रिय प्रियंका और निक, शादी में इस्तेमाल किए गए हाथी और घोड़े को लोग अब रिजेक्ट कर रहे हैं, शादी की शुभकामनाएं, लेकिन हमे खेद है कि इन जानवरों के लिए आपकी शादी का दिन बहुत ही दुखदायी रहा होगा।’

आपको बता दें, पेटा इंडिया ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। खबर है कि निक घोड़े की सवारी कर बारात लेकर पहुंचे थे। पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग (People for the Ethical Treatment of Animals) यानी पेटा के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर भी समर्थन भी मिला रहा है। जिसमें एक वीडियो के साथ उसका टाइल ‘बैंड बाजा ब्रूटैलिटी’ रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button