दिल्ली फिर शर्मसार! 5 नाबालिग लड़कों ने दो लड़कियों की अस्मत तार-तार की

दिल्ली फिर शर्मसार! 5 नाबालिग लड़कों ने दो लड़कियों की अस्मत तार-तार की, बाहरी दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में पांच नाबालिगों ने एक किशोरी सहित दो लड़कियों का उनके पुरूष मित्रों के सामने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

दिल्ली फिर शर्मसार! 5 नाबालिग लड़कों ने दो लड़कियों की अस्मत तार-तार कीपीड़ित लड़कियों में एक की उम्र 17 साल है जबकि दूसरी की उम्र 18 साल है। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और पांच में से चार आरोपियों को पकड़ लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी जारी है। पकड़े गए आरोपी नाबालिग होने का दावा कर रहे हैं, इसलिए पुलिस उनकी उम्र की जांच कर रही है।

जब लड़कियों के दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो लड़कों ने उनकी पिटाई की और उन्हें  बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने मेट्रो स्टेशन के पास एकांत स्थान पर इन लड़कियों के साथ गैंगरेप किया।

Back to top button