दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, पत्नी की हत्या के 20 साल बाद जवान गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की टीम ने आखिरकार 20 साल बाद एक हत्या के मामले में आरोपी जवान को गिरफ्तार किया है। जवान का नाम अनिल कुमार बताया जा रहा है। जो एमपी का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पत्नी की हत्या करने वाले भारतीय सेना के जवान को गिरफ्तार किया। आरोपी को 20 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है।
आरोपी के अवैध संबंधों के चलते पत्नी से झगड़ा होता रहता था। झगड़े में पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी सेना के जवान का नाम अनिल कुमार है, जो 58 वर्ष का है। मध्य प्रदेश का रहने वाला है।