दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद 47 कैदी समय से पहले होंगे रिहा

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद 47 कैदियों की समय से पहले रिहाई होगी। इस बात का फैसला सेटेंस रिव्यू बोर्ड की बैठक में लिया गया। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिहा किए जाने वाले कैदियों में न तो कोई पाकिस्तानी, या फिर आतंकी और गैंगस्टर ही है।

पिछले सप्ताह सेटेंस रिव्यू बोर्ड की बैठक में 47 कैदियों को छोडऩे का निर्णय लिया गया। जेल प्रशासन की ओर से सरकार के पास 183 कैदियों के नाम भेजे गए थे। जेल प्रशासन का कहना है कि ऐसे कैदियों का नाम सेटेंस रिव्यू बोर्ड में भेजा जाता है। जो लंबी अवधि से जेल में सजा काट रहे हो और उसका आचरण काफी अच्छा हो।

183 कैदियों में से बैठक में 47 कैदियों को समय से पहले रिहाई के योग्य पाया गया। इससे पहले जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की बैठक में हुए निर्णय के आधार पर ही समय से पहले जेल से रिहा किया गया था।

Back to top button