दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस ने खेला सबसे बड़ा खेल, कर दिया यह बड़ा ऐलान…

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से पहले दिल्ली कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर वह दिल्ली की सत्ता में आती है तो कच्ची कॉलोनियों में बिना पैसा लिए रजिस्ट्री करेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा  ने दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को आयोजित हल्लाबोल रैली में कहा कि सभी अनाधिकृत कॉलोनियों को इंदिरा गांधी की 1976-77 की नीति पर नियमित किया जाएगा।

सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना अधिकार देने व नियमन संबंधी अधिसूचना को दिल्ली के 40 लाख लोगों के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों के मामले में संसद को भी गुमराह किया है। दिल्ली की जनता हकीकत जान चुकी है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट से भी कांग्रेस पार्टी की शंकाओं और आरोपों की पुष्टि होती है।चोपड़ा ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

नहीं मनाएंगे नए साल का जश्न : देश और दिल्ली की हालत को देखते हुए कांग्रेस नेता नए साल का जश्न नहीं मनाएंगे। इसकी बजाय सामूहिक उपवास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मोदी जल्‍द ही देंगे इस्‍तीफा? आप सोच भी नहीं सकते कहां से आई ये सबसे बड़ी खबर  

कच्ची कॉलोनियों पर पोस्टर वार

नई दिल्ली, (व.सं.)। कच्ची कॉलोनियों पर राजधानी दिल्ली में पोस्टरवार भी शुरू हो गया है। भाजपा जहां दिल्लीभर में 1731 कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का पोस्टर लगा रही है। जल्द रजिस्ट्री शुरू करने के पोस्टर लगाएं हैं, वहीं उसके विरोध में सोमवार को दिल्ली के मिंटो रोड पर बड़ा सा पोस्टर लगा दिखा।

इस पोस्टर पर कच्ची कॉलोनियां नहीं होगी पक्की और दिल्ली के 40 लाख लोगों के साथ धोखा होने की बात लिखी गई है। इस पोस्टर पर लिखी बातों के लिए डीडीए बेवसाइट को आधार बनाया है। हालांकि, इस पोस्टर पर आम आदमी पार्टी का जिक्र नहीं है। मगर माना जा रहा है कि यह आम आदमी पार्टी की ओर से ही लगवाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button