दिल्लीः ड्रग्स तस्करी में लिप्त दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने धरदबोचा

दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स तस्करी में लिप्त दो विदेशी नागरिकों को धरदबोचा. उनकी निशानदेही पर जोनल यूनिट टीम ने एक इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब साढ़े 7 करोड़ की कोकीन बरामद की है.

एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि वेनेजुएला निवासी एक महिला पकड़ी गई है. जिसका नाम है बिगेट है. वह वेनेजुएला से ब्राजील गई थी. फिर वह एडिस अबाबा होते हुए नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची. एनसीबी को उसके बारे में इंटेलिजेंस से इनपुट मिला था. लिहाजा एनसीबी की टीम अलर्ट थी.

एक टीम इस विदेशी महिला का पीछा कर रही थी. इस दौरान एनसीबी को इन्फॉर्मेशन मिली कि महिपालपुर के एक होटल में वेनेजुएला की एक महिला आकर रुकी है. एनसीबी को इस बात की भी जानकारी मिली कि वह महिला पूरी तरह से संदिग्ध है. साथ ही उसकी बुकिंग होटल में काफी पहले से ही थी.

14 साल की स्कूल गर्ल की माँ की असलियत जानकर आपके पांव तले से ज़मीन खिसक जाएगी

एनसीबी को पता चला कि उस महिला से मिलने एक नाईजीरियन मूल का नागरिक भी आता है. इसके बाद एनसीबी की एक टीम तुंरत महिपालपुर स्थित होटल पहुंची. टीम में लेडी ऑफिसर भी शामिल थीं. होटल में जाने पर एक नाइजीरियन मूल का शख्स उस महिला के रूम का बेल को बजाता दिखाई पड़ा. इसके बाद वह कमरे में चला गया.

तभी एनसीबी की टीम भी उस रूम में दाखिल हो गई, टीम ने पाया कि वे दोनों अपने ट्रॉली बैग एक दूसरे से बदल रहे थे. अधिकारियों ने फौरन महिला का बैग कब्जे में लेकर खोला तो उसमे एक-एक पैकेट के अंदर व्हाइट क्रिस्टलिंग पाउडर मिला. उसे ड्रग डिडक्शन मशीन से चेक किया गया तो वो सबसे अच्छा कोकीन पाया गया. जिसका वजन 1 किलो 200 ग्राम है. उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये है.

इसके बाद एनसीबी ने विदेशी महिला और पुरुष ओकोरो कॉलिंस उका को नॉरकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक महिला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट के लिए कैरियर का काम करती है. लेकिन ओकोरो कॉलिंस एक गैंग का एक मेंबर है. उसके पास बेहद अहम जानकारियां हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Back to top button