दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर राजनाथ सिंह का पुराना वीडियो शेयर कर की तारीफ, बोले- मोदी जी इनसे कुछ…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राजनाथ सिंह का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए उनकी तारीफ की है। इसके साथ ही दिग्गी राजा ने पीएम मोदी को राजनाथ सिंह से सीख लेने के लिए कहा है। दरअसल इस वीडियो में राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम के दौरान देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रशंसा कर रहे हैं।
वीडियो में राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि “भारत में प्रजातंत्र की इमारत को मजबूत बनाने वाला अगर कोई शख्स है तो वो पंडित जवाहर लाल नेहरू हैं।” राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि “भारतीय युवाओं की मेधा उनकी प्रतिभा को बढ़ाने में भी पंडित जवाहर लाल नेहरु का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए उन्होंने IIT, IIM और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस जैसे संस्थान स्थापित किए।”
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पंडित नेहरू इस बात को समझते थे कि जब तक देश, विज्ञान और प्रोद्योगिकी में ऊंचाईयों को नहीं छुएगा, तब तक विश्व के अग्रणी देशों में स्थान नहीं बना पाएगा। इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि ‘धन्यवाद राजनाथ जी। इसी को स्टेट्समैनशिप कहते हैं। मोदी जी जरा राजनाथ जी से कुछ तो सीखिए!!’

धन्यवाद राजनाथ जी। इसी को Statesmanship कहते हैं। मोदी जी ज़रा राजनाथ जी से कुछ तो सीखिए!! pic.twitter.com/bSI8XW3KQF
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 19, 2020

Back to top button