दाऊद का करीबी जाबिर मोतीवाला 13 अगस्त तक रिमांड पर, दर्ज है ये मामले

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नजदीकी जाबिर मोतीवाला को लंदन स्थित वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने 13 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है। पाकिस्तानी नागरिक मोतीवाला पर जबरन वसूली, मनी लांड्रिंग, नशीले पदार्थों की तस्वकरी सहित कुछ अन्य मामले दर्ज हैं। जाबिर को वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि, जाबिर को पिछले साल अगस्त के महीने में ही स्कॉटलैंड यार्ड से गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तानी नागरिक जाबिर को अदालती कार्यवाही के दौरान विभिन्न नामों (जाबिर मोतीवाला और जाबिर सिद्दिक) से बुलाया गया। वह करीब 1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का धनशोधन डी-कंपनी के लिए करने का आरोपी है। बता दें कि, डी कंपनी का सरगना दाउद इब्राहिम है और वह मुंबई विस्फोट का मुख्य आरोपी भी है। दाऊद इब्राहिम की साल 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों में अहम भूमिका थी। इन बम धमाकों के बाद से ही दाउद फरार है। बता दें कि, मोतीवाला को लंदन की स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने पिछले साल 17 अगस्त को मनी लांड्रिंग और डी कंपनी के नार्कोटिक्स के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमेरिका ने ब्रिटन से मोतीवाला के प्रत्यपर्ण की अपील की थी।

बोरिस जॉनसन होंगे ब्रिटेन के नए PM

एफबीआई के मुताबिक मोतीवाला अमेरिका में न सिर्फ नशीले पदार्थों की तस्करी करता है, बल्कि मनी लांड्रिंग के कारोबार में भी शामिल रहा है। मोतीवाला को अपने जाल में फंसाने के लिए एफबीआई ने हिरोईन के सौदे का नाटर किया था। इतना ही नहीं टीम ने मनी लांड्रिंग मामले में भी मोतीवाला से मदद मांगी थी। अमेरिकी सरकार के वकील कोर्ट में कह चुके है कि मोतीवाला कई बार पाकिस्तान गया है और वहां जाकर वो दाऊद के लिए बैठकें भी करता था।

Back to top button