दहेज में पिता ने नहीं दिया स्कॉर्पियो तो पत्नी को मारी गोली, और लाश को फिर…

दहेज की डिमांड पूरी न होने पर शख्स ने पत्नी का कत्ल कर दिया। पति ने पहले गोली मारकर जान ली फिर उसे छत से फेंक दिया। शख्स दहेज में स्कॉर्पियो न मिलने की वजह से पत्नी से अकसर झगड़ता था। मामला कापसहेड़ा का है। पहले छत से गिरने से मौत का झूठ बोला गया जो ऑटोस्पाई में खुल गया। जांच में महिला से सिर में गोली का निशान और कई फ्रैक्चर मिले हैं। महिला दो महीने की गर्भवती भी थी।

पति रोहित सोनीपत में रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था, जिसे गिरफ्तार किया गया। पत्नी के कत्ल पर शख्स ने कोई पछतावा नहीं जताया। उसने कहा कि पत्नी दिव्या ने दहेज की डिमांड पूरी नहीं की थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। रोहित से पहले उसके बड़े भाई मोहित, मां और मोहित की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: बेटे ने किया रेप तो मां को निर्वस्त्र कर घुमाया, पूरा मामला जानकर आपकी आंखें हो जाएंगी नम

पास में NSG कैंप, इसलिए पड़ोसी को नहीं हुआ शक
जिस घर में कत्ल हुआ उसके पास एनएसजी कैंप है। वहां गोलियों की आवाज आम है। इसलिए पड़ोसियों को शक नहीं हुआ। रोहित ने जिस बंदूक से कत्ल किया वह उसके पिता की है। जो पिता की मौत के बाद उसके नाम पर ट्रांसफर हो गई थी। पत्नी दिव्या की हत्या का पता सुबह 5.40 पर चला था। दोनों की शादी 9 मार्च 2015 को हुई थी। सगाई के दिन भी दोनों के परिवारों की लड़ाई हुई थी। कथित तौर पर रोहित के परिवार ने और पैसे के साथ एक स्कॉर्पियों गाड़ी की डिमांड की थी। फिर शादी के बाद भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होता रहता था। कत्ल से पहले भी दिव्या की पति से लड़ाई हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, रोहित ने सुबह 4.30 बजे कत्ल किया। फिर मां, भाभी ने मिलकर खून साफ किया। वहीं रोहित ने भाई के साथ मिलकर बॉडी को छत से नीचे फेंक दिया। बॉडी साइड के खाली प्लॉट में फेंकी गई थी, वहां एक महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी, जिनके टीन के शेड पर यह बॉडी गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button