दशहरे के दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रूस में करेंगे देश के लिए सबसे बड़ा काम…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार दशहरा पर फ्रांस में शस्त्र पूजन करेंगे। वे 8 अक्टूबर को  पहले राफेल फाइटर जेट के साथ फ्रांस में ही शस्त्र पूजा करेंगे। बता दें कि जब तक राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे तब तक उन्होंने हर साल शस्त्र पूजा की। पिछले साल राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के जवानों के साथ बीकानेर में शस्त्र पूजा की थी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह राफेल विमान उड़ा भी उड़ाएंगे।

फ्रांस रक्षा सहयोग पर करेंगे बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान लेने के बाद फ्रांसीसी सरकार के अधिकारियों के साथ रक्षा अन्य सहयोग पर बैठक भी करेंगे। नौ अक्तूबर को राजनाथ सिंह अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगे।

जानें बांग्लादेश से क्या सीख सकता है भारत, एक बार जरुर पढ़े पूरी खबर..

उप वायुसेना प्रमुख भी होंगे साथ

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल हरजिंदर सिंह अरोड़ा के भी जाने की बात है। इससे पहले राजनाथ सिंह के साथ वायुसेना प्रमुख के जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह एनसीआर में वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे।

गौरतलब है कि सितंबर 2016 में भारत ने फ्रांस सरकार और डसॉल्ट एविएशन के साथ 36 राफेल विमानों को लेकर डील की थी। भारत सरकार की कोशिश थी कि ये विमान जल्दी से हैंडओवर कर दिए जाएं, क्योंकि वायु सेना की तरफ से इन्हें जल्दी से सेना में शामिल करने का दबाव था। अब 8 अक्टूबर को फ्रांस की ओर से राफेल विमान भारत सरकार को सौंपा जाएगा। इतना ही नहीं राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता कई गुना बढ़ा देगा। यह हवाई क्षेत्र में गेमचेंजर साबित होने वाला है। राफेल पाकिस्तान और चीन से होने वाले हवाई हमलों के खतरे को रोकने और उसे काउंटर करने में काफी मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button