दलित, मुसलमान, आदिवासी के बाद अब बीजेपी नेता ने हनुमान जी बताया कुछ और ही, सुनकर आप..

हनुमान की जाति क्या थी? इसे लेकर बीजेपी नेता तरह-तरह की बयानबाजी पर उतर आए हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है. यहां धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विधान परिषद में हनुमान को जाट बता दिया. उन्होंने कहा कि, ‘ जो दूसरों को दिक्कत में देखकर कूद पड़ते हैं, वह जाट ही हो सकता है. इसलिए हनुमान जाट थे.’ उनकी इस बात को सुनकर सदन में विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा मचा दिया.
दरअसल, विधान परिषद में संतोष यादव सनी ने हनुमान मंदिरों में चढ़ावे के हिसाब-किताब पर सवाल किया था. इसके जवाब में उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिरों में चढ़ावे की धनराशि की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. इस जवाब पर विपक्ष के नेताओं ने हनुमान जी की जात का मुद्दा उठा दिया.
यह देख धर्मार्थ कार्य मंत्री ने कहा कि जो दूसरों की मदद करने के लिए कूद पड़े, वह जाट ही हो सकता है. मंत्री की यह बात सुनकर सदन में हंगामा मच गया. समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कहा कि यह बीजेपी ही तय करे कि हनुमान की जाति आखिर क्या थी. मुख्यमंत्री उन्हें दलित बता देते हैं तो कोई उन्हें मुसलमान तो कोई आदिवासी कहता है.





