दलाईलामा ने की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

धर्मशाला। धर्मगुरु दलाईलामा ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने शनिवार को जारी बयान में बीते दिन इस्तीफा देने वाले जापानी प्रधानमंत्री के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। धर्मगुरु ने कहा कि जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में आबे ने अपने देश को दुनिया भर में सम्मान दिलाने में अहम योगदान दिया है।
दलाईलामा ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका इलाज सफल होगा। आपने अपने देश की भलाई को सर्वोपरि रखा है और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री के पद से हटने का फैसला किया है। मेरे मन में आपके नेतृत्व और दूसरों की सेवा के प्रति समर्पण के लिए बहुत सम्मान है।
The post दलाईलामा ने की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.