दरोगा भर्ती परिणामों की खुली पोल, अभ्यर्थियों ने नतीजों में गड़बड़ी के तहत भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष से की शिकायत

दरोगा भर्ती के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगा है। दर्जनों महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने इस बाबत पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा से शिकायत की।दरोगा भर्ती परिणामों की खुली पोल, अभ्यर्थियों ने नतीजों में गड़बड़ी के तहत भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष से की शिकायत

चयनित सूची में नाम न आने पर ये अभ्यर्थी शुक्रवार को भर्ती बोर्ड मुख्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि दौड़ में पास होने के बावजूद उनका नाम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची में नहीं है। काफी मशक्कत के बाद उनकी मुलाकात भर्ती बोर्ड के डीजी से हो सकी।

डीजी ने अभ्यर्थियों को उनके प्रकरणों की जानकारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को आगामी गुरुवार को संपर्क करने को कहा। अभ्यर्थियों का कहना है कि सैकड़ों अन्य अभ्यर्थियों के भी नाम इसी तरह से गायब हो गए हैं।

गुरुवार के ये अभ्यर्थी भी बोर्ड कार्यालय पहुंचेंगे। वहीं, बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने शिकायत की है उनके प्रकरणों की जांच की जा रही है।

Back to top button