थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन से पाए झुटकारा, जानें टिप्स

लड़कियों का सुन्दर दिखना जन्म सिद्ध अधिकार है, इसके लिए वह कुछ भी करती है। आइब्रो बढ़ने पर अक्सर आप थ्रेडिंग करवाती हैं। लेकिन कई बार थ्रेडिंग करवाते ही उस जगह पर जलन, सूजन या लाल निशान पड़ जाते हैं। इससे आपको जलन भी होती है। इससे बचने के लिए आप क्रीम तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको उससे राहत नहीं मिलती है।
काम आएंगे ये आसान टिप्स:
# टोनर में कूलिंग इफेक्ट होता है जो थ्रेडिंग के कारण होने वाली जलन से राहत देता है। इससे सूजन भी कम होती है। एक कॉटन में टोनर लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
# बर्फ लालीपन, सूजन और जलन की समस्या को दूर करने के काम आता है। थ्रेडिंग के बाद जब भी उस भाग पर जलन या रेड मार्क हो जाए, तो वहां आइस क्यूब रब करें। रैशेज और कट से भी राहत प्रदान करता है।
# खीरे में एनजेसिक इफेक्ट होता है जो जलन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो आइब्रो के आस-पास के हिस्सों में होने वाली जलन और सूजन को कम करता है।
Back to top button