मोहित गोयल ने कहा- मार्च-अप्रैल तक हो जाएगी फ्रीडम 251 की डिलीवरी

क्या आप भी उन 7 करोड़ लोगों में से एक हैं जिन्होंने दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बुक किया था। हम यहां बात कर रहे हैं 251 रुपए में मिलने वाले स्मार्टफोन Freedom 251 की। याद दिला दें कि रिंगिंग बेल्स नाम की कंपनी ने फरवरी 2016 में इस फोन की बुकिंग शुरू की थी। 

हालांकि फोन की डिलीवरी देने में नाकाम रहने के बाद बाजार में फ्रीडम 251 लाने वाले मोहित गोयल को 6 महीने के लिए जेल भेजा गया था। अब वह जमानत पर बाहर आ चुके हैं और उन्होंने आते ही अपना बयान जारी किया है।





