तो इसलिए 18 साल की सऊदी महिला को कनाडा देगा शरण, ऐसे परेशान होकर छोड़ी थी घर

परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आ कर घर छोड़ने के बाद यहां पहुंची 18 वर्षीय सऊदी महिला को कनाडा ने शरण देने की घोषणा की. इसके बाद वह शुक्रवार रात थाईलैंड से कनाडा के लिए रवाना हो गई. थाईलैंड इमिग्रेशन के पुलिस प्रमुख सुराचते हकपार्न के अनुसार अल्कुनन दक्षिण कोरिया के सियोल से होती हुई टोरंटो पहुंचेगी.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी अल्कुनन के शरण देने की पुष्टि की है. ट्रूडो ने कहा, यह कुछ ऐसा है जिसे करके हम खुश हैं क्योंकि कनाडा एक ऐसा देश है जो समझता है कि मानव अधिकारों और विश्व में महिला अधिकारों के लिए खड़ा होना कितना महत्वपूर्ण है. मैं पुष्टि करता हूं कि हमने संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने भी सऊदी महिला को शरण देने की पेशकश की थी.

इन पांच सवालों के जरिये इमरान खान ने भारत को दिखाया आईना, पूछे तीखे सवाल

बता दें कि रहाफ मोहम्मद अल्कुनन अपने परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर कुवैत से थाईलैंड पहुंची थी. जहां हवाई अड्डे पर सऊदी दूतावास के एक अधिकारी के उसे रोकने के बाद उसने हवाई अड्डे के होटल के कमरे में खुद को बंद कर सोशल मीडिया पर आपबीती साझा कर मदद की गुहार लगानी शुरू की थी.

Back to top button