तैमूर इस इस शख्‍स को भी बोलतें हैं ‘अब्बा’

बॉलीवुड के सबसे क्यूट और सबसे छोटे स्टारकिड तैमूर अली खान कभी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में ना बने रहे ऐसा तो हो ही नहीं सकता. आए दिन तैमूर की कोई ना कोई क्यूट फोटोज वायरल होती ही रहती हैं लेकिन पिछले एक हफ्ते से तैमूर मीडिया की निगाहों से कोसो दूर हैं. तैमूर जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं तो मीडिया उन्हें हमेशा ही अपने कैमरे की निगाहों में कैद कर लेती है. एक हफ्ते से तैमूर की कोई भी फोटो सामने नहीं आई जिसके बाद से ही फैंस तैमूर को बहुत याद कर रहे हैं.

हाल ही में तैमूर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद फैंस हंस पड़ेंगे. तैमूर के पापा सैफ अली खान जल्द ही फिल्म बाजार में नजर आने वाले हैं. इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और इस दौरान एक इवेंट में सैफ ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए बताया कि वह तैमूर को लेकर काफी ज्यादा हैरत में रहते हैं क्योकि तैमूर को आए दिन सोशल मीडिया में कवर किया जाता है.

सैफ ने आगे बताया कि ‘तैमूर अब बोलने और समझने भी लगे हैं. तैमूर अब्बा, दादा, बाय बाय और काफी कुछ बोलते रहते हैं.’ इस दौरान सैफ ने तैमूर का एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा कहा कि ‘जब तैमूर ने मियामी उपाध्यक्ष डॉन जॉनसन की तस्वीर देखी तो वो उन्हें देखकर अब्बा-अब्बा पुकारने लगे. ये देखकर सैफ काफी ज्यादा हैरान हो गए.’ आपको बता दें कुछ दिन पहले सैफ का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो मीडिया को बोल रहे थे कि उनका नाम टीम है. वहीं सैफ की फिल्म की बात करे तो बाज़ार 26 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button