तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, पांच जिंदगियां हुई खामोश, मचा कोहराम

उरई हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने गोविंदम होटल के सामने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा होते ही हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बोलेरो में फसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया।तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, पांच जिंदगियां हुई खामोश, मचा कोहराम

तबतक सभी दम तोड़ चुके थे जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को झांसी अस्पताल रेफर किया गया है।सुबह आठ बजे के आसपास सधारा से सवारियों को लेकर बोलरो गाड़ी उरई आ रही थी। जैसे ही गाड़ी हाइवे पर बाईपास रोड के समीप पहुँची तेज गति में आ रहे ट्रक ने उसमे टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद ट्रक बोलेरो के ऊपर पलट गया।

जिससे उस पर सवार मानवेन्द्र यादव (28) निवासी ग्राम सधारा, ओमप्रकाश (28) निवासी ग्राम भदरेखी,कोमल (14) निवासी ग्राम सधारा की समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बुन्देलखण्ड केशरी रहे मोती पहलवान का पुत्र मानवेन्द्र यादव निवासी ग्राम सधारा शामिल है।

 

Back to top button