तेजी से वायरल हो रही है बिना बालों वाली दुल्हन की तस्वीर, लोगों ने कहा…

आज हम आपको एक दुल्हन बनी लड़की के बारे में बताने जा रहा है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस दुल्हन का नाम वैष्णवी पुवेंद्रन है, यह मूल रुप से भारतीय है जो मलेशिया मे रहती है।

सोशल मीडिया पर लोग वैष्णवी के जज्बे को सलाम कर रहे है और उनकी तारीफ भी कर रहे है। दरअसल, कैंसर के कारण वैष्णवी ने अपने बालों को खो दिया है। इसके बावजूद भी अपनी इस झिझक को पीछे छोड़कर वैष्णवी ने अपना ब्राइडिल फोटोशूट करवाया।

इस जेल को देखकर खुली की खुली रह जाएगी आपकी आँखे, किसी फाइव स्टार होटल से कम नही

वैष्णवी बताती हैं कि अपने बालों को खोना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। मुझे ऐसा लगा कि अब मैं इतनी खूबसूरत नहीं रही कि कोई मुझे प्यार करे। इतना ही नहीं मुझे ऐसा लगा कि बिना बालों के मैं कभी दुल्हन की तरह दिखना तो दूर फील भी नहीं कर पाउंगी।

ब्राइट रेड साड़ी, मेहंदी से सजे हाथ और पैर, डीप रेड कलर की लिपस्टिक, हेवी जूलरी और चेहरे पर प्यारी इस मुस्कान के बीच वैष्णवी को अपने बालों की कमी महसूस ही नहीं हुई।

पेशे से वैष्णवी मोटिवेशनल स्पीकर और डांसर हैं। वैष्णवी, कैंसर और कीमोथेरपी की वजह से अपने बाल खोने से पहले ऐसी दिखतीं थीं और वैष्णवी का यह जज्बा सचमुच काबिल-ए-तारीफ है।

Back to top button