तेजी से वायरल हो रही हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ बिपाशा बसु की ये तस्वीर, जिसे देख फैंस बोले…

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को नहीं पता। अब 13 साल पहले की बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिंक-अप का अंदाजा लगा रहे हैं।

साल 2007 में बिपाशा का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जुड़ा था। दोनों ने एक साथ एक समारोह के लिए लिस्बन के लूज स्टेडियम का दौरा किया था। ये समारोह दुनिया के नए सात अजूबों का नाम रखने के लिए था। इस इवेंट में मशहूर पुर्तगाली फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी मौजूद थे।

फंक्शन में बिपाशा और रोनाल्डो को एक-दूसरे के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों साथ में पार्टी करते भी नजर आए थे। उस दौरान एक ब्रिटिश मैगजीन ने दोनों की कुछ खास तस्वीरें शेयर की थी जिनमें बिपाशा और रोनाल्डो एक नाइट क्लब में एक दूसरे को किस करते नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की बात कही जाने लगी थी।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अभिनेत्री बिपाशा बसु की यही थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। अब एक बार फिर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे आज पता चला कि बिपाशा और रोनाल्डो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ये कितना अच्छा था।’

बता दें बिपाशा बसु ने फिल्म ‘अजनबी’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में बिपाशा के अलावा बॉबी देओल, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थे। बिपाशा की पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम के साथ भी जुड़ा। बाद में बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button